भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर ॥ डोभी चन्दवक मनियारेपुर भाजपा मण्डल कार्यालय भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सं‍बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा० अजय कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री मछली शहर ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। महामंत्री ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्भ है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, के कार्यकाल होने पर देश का मान सम्मान देश विदेश में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करे। संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली देवेंद्र दुबे की अध्यक्षता में चंदवक निजी एक विद्यालय में बैठक की गयी इस अवसर पर  संजय कुमार पांडेय महेन्द्र प्रजापति रमेश यादव राजेश सिंह  उर्फ पिंटू दादा रितेश सिंह दशरथ तिवारी अच्छेलाल राजभर उमाशंकर राजभर रमेश राजभर विक्रम विजेंद्र सिंह पंकज सिंह अनिल कुमार पांडेय विशाल पाण्डेय  संजय सोनकर देवेंद्र सिंह दादा बीना सिंह अंजलि निषाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट