
एंबुलेस व शव वाहिनी का पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के किया लोकार्पण।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 18, 2021
- 614 views
भिवंडी।। भिवंडी पश्चिम विधानसभा के विधायक महेश चौगुले के स्थानीय विकास कोष से एम्बुलेंस और शव वाहिनी का लोकार्पण विधानसभा के विपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों मुंबई में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधान परिषद विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर, पूर्व मंत्री रविन्द्र चव्हाण,भिवंडी भाजपा विधायक महेश चौगुले, भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, नगरसेवक श्याम अग्रवाल, एडवोकेट हर्षल पाटिल, युवा अध्यक्ष राजू चौगुले आदि उपस्थित थे। इस लोकार्पण के अवसर पर देवेंद्र फडणवीस ने विधायक महेश चौघुले को स्थानीय विकास निधि आम जनता को आवंटित करने के लिए बधाई दी। विधायक महेश चौघुले ने कहा कि अत्याधुनिक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस स्वं इंदिरा गांधी स्मृति उप-जिला अस्पताल को दान किया जातेगा। वही पर शव वाहिनी भिवंडी मनपा प्रशासन को दान की जायेगी। जिसके कारण अंतिम संस्कार करने के लिए मृतदेह को श्मशान भूमि तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। यह दोनों गाडियां बहुत जल्द ही शहर के लोगों की सेवा में लगेगी।
रिपोर्टर