
जौनपुर । योग दिवस पर डोभी मंडल में भाजपा टीम ने किया सामूहिक योग
- अच्छेलाल राजभर, संवाददाता जौनपुर
- Jun 22, 2021
- 793 views
जौनपुर ।। डोभी मंडल क्षेत्र के बीरीबारी बाजार स्थित अटल मनरेगा पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष मछलीशहर के आदेशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया।
मंडल में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अभिनव सिंह के संयोजन मे मनाया गया मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
मण्डल अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग और भारतीय संस्कृति के लगातार प्रसार से भारत माँ को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने का लक्ष्य एवं करोड़ो करोड़ भारतीयों का स्वप्न जल्द ही पूरा होगा। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष अच्छेलाल राजभर, जिला मंत्री डॉ ० महेन्द्र प्राजापति मण्डल महामंत्री पंकज सिंह मण्डल महामंत्री अजीत यादव राजेश सिंह पिन्टू दादा अजय सिंह आईटी से डोभी अभिशेख जयसवाल जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव अशोक सोनकर शिवकुमार कन्नौजिया रामप्रवेश मौर्या जवाहीर यादव सुबाश रघुवंशी विजय सिंह, आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर