भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 604

शहर 43 व ग्रामीण से 19‌ कुल 62 पाॅजिटिव मरीज आज

भिवंडी।। शहरी भाग में आज 11 जून गुरूवार, 43 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल‌ 395 मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 19 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 209 तथा भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 604 पहुँच चुका हैं. वही पर शहरी भाग में 21 व ग्रामीण परिसर से 04 कुल 25 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं।
     
आज गुरुवार,11जून शहर के विभिन्न भागों में कुल 43 मरीज पाऐ गये हैं.जिसके कारण शहरी भाग में कुल मरीजों का आंकड़ा 395 पर पहुँच चुका हैं जिसमेंं 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं इसके साथ ही 220 लोगो का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.154 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। वही पर टाटा स्थित 388 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं। जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
       
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 209 पर पहुँच चुका था.आज गुरुवार 11 जून को 19 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं.खारबांव क्षेत्र में आज 04 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें कारिवली गांव निवासी 35 पुरुष, कशेली गांव निवासी 34 वर्षीय महिला, पूर्णा गांव निवासी 35 वर्षीय पुरुष, खारबांव गांव निवासी 51 पुरुष का समावेश है। दिवा अंजुर परिसर से भी 04 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें भरोड़ी गांव निवासी 59 महिला व 71 वर्षीय पुरुष तथा अंजूर गांव निवासी 23 वर्षीय पुरुष व 48 वर्षीय महिला का समावेश हैं।

इसके साथ ही पडघा परिक्षेत्र से 03 मरीज पाऐ गये है. जिसमें अर्जुली गांव निवासी 41 वर्षीय महिला व भादाणे गांव निवासी 30 तथा 56 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। कोन गांव परिक्षेत्र में सबसे ज्यादा 07 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें पिपंलघर निवासी 8 वर्षीय युवक,गोवे गांव निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति , कोन गांव निवासी 20,21,43 वर्षीय पुरुष व 42 वर्षीय महिला, राजनोली गांव निवासी 27 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित हुआ हैं। वही पर वज्रेश्वरी परिक्षेत्र के अंबाडी निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ हैं । वही पर अब ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 209 पर पहुँच चुका है। ग्रामीण परिसर में मृतकों की संख्या 04 पर पहुँचा हैं। 113 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर 92 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं. टाटा स्थित आमंत्रणा में 381 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं।
         
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 604 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 246 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 25 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 333 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं.769 लोगो को कोरंटाइन किया गया हैं। वही पर शहर में 22 व ग्रामीण 92 कंटनमेट जोन घोषित किया गया हैं.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट