हाटा नगर पंचायत में धूमधाम से मनाई गई सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 139वीं जयंती

संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआ (कैमूर) :--अनुमंडल क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा में विहंगम योग के प्रणेता, विश्वविख्यात संत एवं सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 139वीं जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विहंगम योग के अनुयायियों ने उनके विचारों और आध्यात्मिक संदेशों को याद किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि विहंगम योग एक चेतन विज्ञान है, जिसके माध्यम से मनुष्य आत्मज्ञान और आध्यात्मिक चेतना की ओर अग्रसर हो सकता है। विहंगम योग के अनुयायी विश्व के लगभग 60 देशों में इस ज्ञान का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जा रही है।


वक्ताओं ने बताया कि विहंगम योग में पांच भूमियों का ज्ञान दिया जाता है। इसकी प्रथम भूमि में मन को नियंत्रित करने और उसे रोकने की कला सिखाई जाती है। इस साधना का उद्देश्य व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मजागरण और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।

इस दौरान विहंगम योग का दिव्य संदेश 'आत्मा जागरण से राष्ट्र जागरण' भी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत विज्ञान देव जी महाराज द्वारा आध्यात्मिक संदेशों को देश-विदेश में लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के बताए आध्यात्मिक मार्ग पर चलने, नशामुक्त समाज बनाने तथा मानव जीवन को सदाचार और सकारात्मक विचारों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट