रामपुर प्रखंड में पिछले 24 घंटे से झिमझिम बारिश, किसानों की फसल को भारी नुकसान

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर) प्रखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही झिमझिम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है, जिससे खड़ी और कटी हुई फसल दोनों प्रभावित हुई है।

बताया जा रहा है कि इन दिनों पूरे प्रखंड क्षेत्र में धान की कटनी का काम चल रहा था। कई किसानों ने धान काटकर खेत में ही रखा था, जो बारिश में भीग गया। वहीं जिन खेतों में धान खड़ा था, वहां पानी भर जाने से धान के सड़ने और अंकुरित होने का खतरा बढ़ गया है।

इसके साथ ही पूरे प्रखंड क्षेत्र में गेहूं, सरसों और सब्जी की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों को भी परेशानी हो रही है। खेतों में नमी अधिक होने के कारण बुआई पिछड़ने की आशंका है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश से हुए फसल नुकसान का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर भीगे धान की खरीद की व्यवस्था की जाए।

किसानों का कहना है कि यदि बारिश ऐसे ही एक-दो दिन और जारी रही तो नुकसान और बढ़ सकता है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट