आईजी विकास वैभव 19 दिसंबर से अवकाश पर, शाहाबाद डीआईजी संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार।


रोहतास।बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव को 19 दिसंबर 2026 से 2 जनवरी 2027 तक 15 दिनों का अर्जित अवकाश स्वीकृत किया गया है। उनके अवकाश के दौरान शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक, डेहरी ऑन सोन अपने कार्यों के अतिरिक्त मगध क्षेत्र के दैनिक कार्यों एवं विधि-व्यवस्था का प्रभार संभालेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट