लखनू सराय के औघड़वा छठ घाट का SDM एवं नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 09, 2026
- 3 views
रोहतास ।छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सोमवार को लखनू सराय स्थित औघड़वा छठ घाट का निरीक्षण सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) प्रिया रानी एवं नगर आयुक्त विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट की व्यवस्थाओं और छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों के पहुंचने पर छठ पूजा समिति के सदस्यों में खुशी देखी गई।
इस दौरान समिति के सदस्य कमलेश कुमार ने घाट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। अधिकारियों ने समिति की बातों को गंभीरता से सुना और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण से छठ पूजा समिति के सदस्यों में उम्मीद जगी है कि पर्व से पहले घाट पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


रिपोर्टर