गुप्त सूचना पर थाना प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 15 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्त में, एक फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 09, 2026
- 6 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर-- कुदरा थाना क्षेत्र से नशे के कारोबार के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,लालापुर के पुरानी गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया, जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार यादव और राजू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 30 पुड़िया हेरोइन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी के द्वारा बताया गया, कि कैमूर आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी
के निर्देश में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है,जिस क्रम में सोमवार शाम लगभग 4.30 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुदरा पुरानी लालापुर में धंधेबाजों द्वारा मादक पदार्थ हेरोइन की बिक्री किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बरामद 30 पुड़िया हेरोइन वजन 15 ग्राम जप्ति सूची बनाते हुए जब्त किया गया।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।


रिपोर्टर