पेड़ से टकराकर तालाब में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 09, 2026
- 4 views
संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात्रि बाइक सवार दो युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पेड़ से टकराने के बाद पास स्थित तालाब में जा गिरी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव निवासी रामाश्रय पासवान के पुत्र नीरज पासवान के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र लालू यादव के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।


रिपोर्टर