चैनपुर पुलिस ने सात जुआरियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 09, 2026
- 62 views
हाटा में जुआ खेलने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, एक शराबी भी गिरफ्तार
भभुआं (कैमूर)---- के अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर पुलिस ने नगर पंचायत हाटा में छापेमारी कर सात जुआरियों समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आठवें व्यक्ति की शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी कि नगर पंचायत हाटा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर छापेमारी के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति को शराब पीने के आरोप में हिरासत में लेकर जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार लोगों की पहचान मुन्ना राम, पिता मंगरु राम, ग्राम नंदना; विकास यादव, पिता कांता यादव, ग्राम चिताढ़ी; भूषण यादव, पिता श्रीकिशुन यादव, ग्राम खोराडीह; कुलदीप कुमार गुप्ता, पिता कंचन साह, ग्राम चिताढ़ी; रामबाबू चौहान, पिता लल्लन चौहान, ग्राम हाटा; धनु कुमार, पिता त्रिपुरारी यादव, ग्राम हाटा; रामचरण चौहान, पिता राजेंद्र चौहान, ग्राम हाटा तथा नगीना राम, पिता मरछु राम, ग्राम शिवपुर के रूप में हुई है। सभी थाना चैनपुर, जिला कैमूर के निवासी बताए गए हैं।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आठ लोगों को चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए भभुआ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


रिपोर्टर