दीपावली पर डीएम-एसपी ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी मिठाइयां और दीप, साझा की खुशियां

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर----- दीपावली के पावन अवसर पर जिला प्रशासन ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने शिवहर प्रखंड के सरसौला पंचायत अंतर्गत बिशुनपुर किशुनदेव अनुसूचित जाति टोला पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाइयां और दीप का वितरण किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और प्रेम, सद्भाव व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है, इसकी सार्थकता तभी है जब सभी वर्ग मिलकर खुशियां साझा करें।


डीएम-एसपी ने जिलावासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की। बच्चों को बड़ों की निगरानी में पटाखे जलाने, दीप-मोमबत्ती को ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखने और विद्युत सजावट में सावधानी बरतने की सलाह दी।


साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और पशु-पक्षियों का ध्यान रखने और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट