विहिप एवं बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

संजय नकफोफा बने विहिप अध्यक्ष, संजय कुमार एवं भुनेश्वर प्रसाद उपाध्यक्ष; सुजल कुमार को बजरंग दल संयोजक की कमान

ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी। शहर के ऐतिहासिक टिलहा धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, विष्णुपद नगर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवर्तन प्रमुख प्रेमनाथ टैया, विभाग संगठन मंत्री सूरज प्रताप, विभाग संयोजक प्रकाश कुमार गुप्ता एवं महानगर सह मंत्री विक्रम गुर्दा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विकास मउआर ने किया।


बैठक में संगठन की मजबूती, हितचिंतक अभियान, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रांत प्रवर्तन प्रमुख प्रेमनाथ टैया ने कहा कि संगठन के विस्तार और समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए हितचिंतक अभियान को प्रभावी ढंग से चलाना आवश्यक है।


इस अवसर पर विष्णुपद नगर के नए पदाधिकारियों के दायित्वों की घोषणा की गई। विश्व हिंदू परिषद में संजय नकफोफा को अध्यक्ष, संजय कुमार उर्फ संजू सिंह एवं भुनेश्वर प्रसाद को उपाध्यक्ष तथा शशि कुमार गिरी को सह मंत्री बनाया गया।


वहीं, बजरंग दल में सुजल कुमार को संयोजक, सूरज लाल गुपुत को सह संयोजक, सोम कुमार को मिलन प्रमुख, नीरज कुमार को बलोपासना प्रमुख तथा ऋषिकेश कुमार को विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।


बैठक में कृष्णा राम, रूपक सिंह, चंदन कुमार, हनी सिंह, सनी मिश्रा, रवि कुमार, करण कुमार, धनंजय सिंह, नीरज मउआर, विनोद मिश्रा, रोहित कुमार, वीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट