अकोढ़ीगोला में रबी महाअभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 29, 2026
- 15 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। प्रखंड कृषि कार्यालय अकोढ़ीगोला (तेतराढ़) के सभागार में दिनांक 28-10-2026, बुधवार को रबी महाअभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में किसानों को रबी मौसम में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों की उन्नत खेती एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने और संतुलित उर्वरक के प्रयोग की सलाह दी। साथ ही धान-गेहूं के साथ समेकित कृषि प्रणाली अपनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन कृषि समन्वयक दिनेश कुमार ने किया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक परमेंद्र यादव ने आत्मा योजना के बारे में जानकारी दी, जबकि कृषि समन्वयक अरविंद कुमार ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और तकनीकी पहलुओं से किसानों को अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रबंध किसान सलाहकार समिति के अजय कुमार सिंह, हरेराम सिंह, शशिभूषण राय, प्रगतिशील किसान रामनरेश सिंह, संजय कुमार, मुकेश चौधरी सहित कई किसान सलाहकार, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


रिपोर्टर