रामपुर में कृषि जन-जागरूकता सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 29, 2026
- 9 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)---- गुरुवार को रामपुर प्रखंड अंतर्गत सबार पंचायत के बहेरी एव अमाव पंचायत के अमाव में कृषि विभाग द्वारा कृषि जन जागरूकता सह खेत बचाओ अभियान* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा किसानों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें प्रमुख रूप से प्राकृतिक खेती कृषि यांत्रिकरण
- किसानों का प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण
- खाद एवं उर्वरक का वितरण और उसकी उचित व्यवस्था
के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कृषि समन्वयक अमन सिन्ह, ATM अमन सिंह एवं ATM रौनक कुमार संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे।
विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ लें।


रिपोर्टर