डालमियानगर पुलिस की कार्रवाई, NBW वारंटी राजाराम रब्बानी गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 28, 2026
- 7 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डालमियानगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजाराम रब्बानी, पिता रामकुमार रब्बानी, साकिन रत्तूबीघा, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा NBW वारंट निर्गत था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


रिपोर्टर