डीएम एसपी विधायक ने डालमियानगर खेल मैदान का निरीक्षण किए


रोहतास।विधायक, सोनू कुमार सिहं डेहरी विधानसभा, जिला पदाधिकारी, दीपक कुमार मिश्रा रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, श्री राज रोहतास द्वारा डालमियानगर मैदान का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। आगामी दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि ये मैदान स्थानीय लोगों, बच्चों एवं युवाओं के उपयोग के लिए उपलब्ध रहें, इसके लिए आवश्यक पहल की जाएगी। इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि मैदान का उपयोग सार्वजनिक एवं खेल गतिविधियों के लिए किया जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट