रणवीर सेना के पूर्व एरिया कमांडर धनजी हत्याकांड में आया नया मोड़!
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 28, 2026
- 3 views
रोहतास ।जिले के बहुचर्चित धनजी सिंह हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। वर्ष 2017 में सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर तेंदुआ मोड़ के पास धनजी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब बक्सर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शेरू सिंह उर्फ ओंकार सिंह को रिमांड पर लिए जाने की खबर सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस हत्याकांड में कई आरोपियों के नाम सामने आए हैं। शेरू सिंह का नाम बिहार समेत अन्य राज्यों में भी चर्चा में रहा है। अब इस मामले की जांच करदिवा थाना क्षेत्र से जुड़े घटनाक्रम के आधार पर आगे बढ़ने की बात कही गई है।
सबसे बड़ा सवाल—क्या शेरू सिंह से पूछताछ के बाद धनजी सिंह हत्याकांड के राज खुलेंगे? क्या इस बहुचर्चित हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आएगी? अब सबकी नजर रोहतास पुलिस की जांच पर टिकी है।


रिपोर्टर