भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई, दो शराब तस्कर समेत पांच गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 28, 2026
- 3 views
45 लीटर देसी शराब और मोटरसाइकिल बरामद, सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
कैमूर:-- जिले के भभुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए दो कथित शराब तस्करों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी पांच लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल सवार बुटन राम, उम्र 58 वर्ष, पिता स्वर्गीय राम विलास राम, निवासी भगवानपुर, को गिरफ्तार किया। उसके पास से 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। साथ ही मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर BR45N7347 को भी जब्त किया गया।
वहीं, साइकिल सवार सत्येन्द्र मुसहर, उम्र 19 वर्ष, पिता धर्मेन्द्र मुसहर, निवासी देवसरना, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पास से कुल 45 लीटर देसी शराब बरामद हुई।
इसके अलावा पुलिस ने तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें खड़ीहा गांव निवासी अनुरुद्ध राम, पिता ठाकुर राम, नौगढ़ गांव निवासी विजय दुबे, पिता कपिलदेव दुबे तथा जैतपुर कला गांव निवासी गोलू सिंह, पिता पप्पू सिंह शामिल हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शराब तस्करी और लंबित वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी सामने आई है।
भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


रिपोर्टर