भगवानपुर में छेड़खानी के मामले में दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 28, 2026
- 3 views
कैमूर। भभुआ अनुमंडल क्षेत्र के भगवानपुर थाना की पुलिस ने छेड़खानी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान बादशाह अली, उम्र 18 वर्ष, पिता जलील मियां, निवासी पंचायत भवन के बगल में, भगवानपुर तथा अजय कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता अशोक ठाकुर, निवासी जगन्नाथ मंदिर के पास, भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है।
थाना अध्यक्ष के अनुसार, दोनों युवकों को भगवानपुर उच्च विद्यालय के पास संदिग्ध अवस्था में पाए जाने तथा छेड़खानी के मामले के संबंध में पकड़कर थाने लाया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा है।


रिपोर्टर