प्रभारी जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वयक बैठक आयोजित


रोहतास ।डीआरडीए सभागार,सासाराम में उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी,आकांक्षा आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आहूत की गयी, जिसमें उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारियों से क्रमानुसार उनके विभाग में लंबित कार्य के निष्पादनार्थ अंतर्विभागीय सहयोग हेतु चर्चा की गयी। बैठक में सर्वप्रथम विधि शाखा से प्राप्त प्रतिवेदन में लंबित सीडब्लूजेसी-एमजेसी वादों के निष्पादन की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में सर्वाधिक लंबित मामलों में अंचल अधिकारी,सासाराम,कोचस,नोखा,करगहर,शिवसागर,दिनारा,बिक्रमगंज,संझौली,जिला खनिज विकास पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम,बिक्रमगंज,जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,तथा जिला नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी आदि से लंबित उक्त वादों में माननीय न्यायालय में प्रतिशपथ दायर करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संदर्भ में प्रभारी जिला पदाधिकारी,द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया की इस सप्ताह में न्यूनतम 30 मामलों में प्रतिशपथ दायर कर जिला विधि शाखा को सूचित किया जाय। प्रतिवेदित सप्ताह में सीडब्लूजेसी में 15 और एमजेसी में 05 में माननीय उच्च न्यायालय में ओथ दायर किया गया है।

फिर आकांक्षा आनंद के द्वारा सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। राजस्व संबंधी मामले में समीक्षा के क्रम में सभी अंचल अधिकारियों को भू-मापी करने,अभियान बसेरा 2,दाखिल खारिज मामले का निष्पादन,पीएमएय लाभार्थियों को भूमि प्रदान करने और दखल कब्जा दिलाने,विभिन विभागो के योजनाओ के क्रियान्वयन हेतु जमीन उपलब्धता कराने इत्यादि के बारे में अविलम्ब लंबित कार्य के निष्पादन का निर्देश दिया गया। 

समीक्षा के क्रम में सेवा संकल्प अभियान और कायाकल्प अभियान के सफलतापूर्वक संपादन हेतु विस्तृत रूप से उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं वीसी के माध्यम से जुड़े सभी प्रखण्ड-स्तरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया। राज्य स्तर से चिन्हित सभी विभिन्न प्रकार की गतिविधियो को संचालित करने और योजनाओ के त्वरित क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया। इस अभियान के लिए शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,कल्याण विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,पंचायती राज विभाग और पीएचईडी इत्यादि को आवश्यक निर्देश दिया गया। सभी जिला स्तरीय कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया गया कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओ के गतिविधियों का जिओ टैग्ड फोटो और वीडियो उपलब्ध कराना एवं पोर्टल पर मार्क करना भी सुनिश्चित करेंगे।

प्रभारी जिला पदाधिकारी के द्वारा बैठक में संकल्प पोर्टल पर सरप्राइज इंस्पेक्शन करने तथा तत्संबंधी जाँच प्रतिवेदन पोर्टल पर समय सबमिट करने का निर्देश सभी विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही निदेशित किया गया कि सभी जिला-स्तरीय कार्यालय प्रधान अपने अधीनस्थ प्रखण्ड स्तरीय,क्षेत्रीय पदाधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करते हुए उक्त कार्य का ससमय निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट