डेहरी के सनाथ बिघा वार्ड-18 में नाली-गली की समस्या बनी सिरदर्द, ग्रामीणों में आक्रोश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 12, 2026
- 13 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डेहरी अनुमंडल के सनाथ बिघा गांव के वार्ड नंबर 18 में नाली और गली की समस्या ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गांव की स्थिति नारकीय हो गई है। नालियों में कचरा और गंदा पानी जमा होने से पूरे वार्ड में दुर्गंध फैली हुई है।
दुर्गंध के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बदबू के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
गंदगी और जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इसी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता नागदेव सिंह यादव ने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार लगाई है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं की गई तो गांव के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सफाई नहीं होने पर वे प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे।


रिपोर्टर