शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए न्यायालय

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट


कैमूर-- जिले के कुदरा थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में कार्रवाई करते हुए कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में कुदरा थाना क्षेत्र के नेवरास गांव निवासी गौतम कुमार, पिता राजेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं, चैनपुर थाना क्षेत्र के करगांव गांव निवासी महेंद्र सेठ, पिता लालधारी सेठ को भी गिरफ्तार किया गया है इसके अलावा कुदरा थाना क्षेत्र के घटाव गांव निवासी गोपाल जायसवाल, पिता स्वर्गीय ललित शाह तथा संजय सेठ, पिता स्वर्गीय लालजी सेठ को भी शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया पुलिस के अनुसार चारों आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, भभुआ भेज दिया गया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट