एनएच-19 पर 147 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, चालक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 06, 2026
- 22 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)------ पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि औरंगाबाद की ओर से अवैध रूप से मवेशियों से लदा एक कंटेनर आ रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव एवं पुलिस अवर निरीक्षक योगेंद्र कुमार शामिल थे। टीम ने सूचना के आधार पर एनएच-19 स्थित दहला मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी क्रम में एक कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-26GB-6399) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 147 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, सभी मवेशियों को कंटेनर में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। मामले में मो. तपसी, पिता सगील, ग्राम धामुक, थाना एवं जिला जहानाबाद को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर