दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने की तैयारी की समीक्षा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 04, 2026
- 15 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- आगामी शारदीय दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर एसडीओ भभुआ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाटा, चैनपुर व हरसू ब्रह्म क्षेत्र की पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वन-वे व्यवस्था लागू करने, आवश्यकतानुसार भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा पार्किंग स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा पंडालों एवं प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई, फॉगिंग, कूड़ा उठाव और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस प्रशासन को प्रमुख पूजा स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश दिए गए। एसडीओ ने पूजा समितियों से अग्निशमन व्यवस्था, स्वयंसेवकों की तैनाती और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन की अपील की।


रिपोर्टर