गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने किया माल्यार्पण, दिलाई शपथ
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 02, 2026
- 37 views
बरसठी (जौनपुर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को थाना बरसठी परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद थाना परिसर में उपस्थित पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस दौरान थाना परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर