धर्मशाला चौक बना अतिक्रमण का अड्डा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 02, 2026
- 8 views
रोहतास।दुकान के आगे ठेला, ठेला के आगे टोटो, गांधी स्मारक के पास जाम से जनता त्रस्त है।
सासाराम के धर्मशाला चौक और गांधी स्मारक के पास अतिक्रमण चरम पर है। आलम यह है कि दुकान के आगे ठेला और ठेला के आगे टोटो खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे पूरा रास्ता जाम हो जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे देखने वाला कोई नहीं है। नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
कुछ दिन पहले इसी टोटो विवाद को लेकर हुई थी जमकर मारपीट
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले इसी जगह टोटो लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई थी। बावजूद इसके प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
गांधी स्मारक जैसे महत्वपूर्ण स्थल के आसपास का यह नजारा शहर की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। लोगों ने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और जाम से निजात दिलाने की मांग की है।


रिपोर्टर