गांधी जयंती पर नगर परिषद तलेन में स्वच्छता एवं सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 02, 2026
- 9 views
तलेन
शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नगर परिषद तलेन द्वारा स्वच्छता एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया तथा नगर में स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।इस अवसर पर नायब तहसीलदार मनोज शर्मा, पार्षद कैलाश मोहन यादव, पार्षद महेश यादव , पार्षद पप्पू अहिरवार एल्डरमैन गिरधारी जाटव रमेश राठौड़ , स्वास्थ्य विभाग स्टाफ ,नगर परिषद अधिकारी, नगर परिषद कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।


रिपोर्टर