अपर मुख्य सचिव ने शेरशाह सूरी मकबरा का किया निरीक्षण


रोहतास। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार द्वारा रविवार को सासाराम स्थित ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मकबरा का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र,उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त,नगर निगम सासाराम,विशेष कार्य पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अपर मुख्य सचिव ने शेरशाह सूरी मकबरा परिसर का भ्रमण कर इसकी ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विशेषताओं का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में उपलब्ध सुविधाओं,साफ-सफाई, रख-रखाव तथा पर्यटकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए शेरशाह सूरी मकबरा की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए इसके पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी जानकारी प्राप्त की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट