मरहिया बाजार से बाइक चोरी, पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर लगाई गुहार

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-------- शनिवार की दोपहर मरहिया बाजार से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने दुर्गावती थाने में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के एन9/35सी-2-6 संत गोपाल नगर बड़ी पटिया निवासी ऋषि कुमार सिंह अपनी बाइक से रिश्तेदारी में जाने के लिए मरहिया बाजार पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हीरो मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी65बीक्यू1538को मरहिया मोड़ बाजार के पास दोपहर करीब 12 बजे खड़ा किया और सामान खरीदने के लिए बाजार चले गए।

कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो मौके से उनकी बाइक गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। अंततः पीड़ित ने दुर्गावती थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर बाइक बरामद करने तथा अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट