पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आनंद कुमार सिंह के पिता बब्बन सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 27, 2026
- 10 views
संवाददाता पिंटू कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)---- रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आनंद कुमार सिंह के पिता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक बब्बन सिंह का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बब्बन सिंह के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। श्रद्धांजलि देने वालों में रामगढ़ विधायक सतीश यादव, गीता पासी, जनसुराज के युवा जिला अध्यक्ष प्रिंस सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, बलवंत सिंह, भाईचंद रावत, सौरभ पासवान, उमेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
लोगों ने दिवंगत बब्बन सिंह के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की कामना की।


रिपोर्टर