आरपीएफ नबीनगर ने 23.475 लीटर अवैध लावारिश शराब की बरामद

अखिल भारतीय समाचार टीम 

औरंगाबाद----- नबीनगर दिनांक-19.09.2026 को उपरोक्त उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार एवं आरक्षी मोहम्मद नाजिम खान द्वारा गाड़ी संख्या-53611 अप के कोच संख्या-EC-0944725 से नीले रंग के पिट्ठू बैग में रखा 58 अदद छबीली देशी शराब, प्रत्येक 200 मि.ली. एवं मूल्य-45 रूपए,17 अदद राॅयल झारखंड डिलक्स सी देशी शराब, प्रत्येक 200 मि.ली. एवं मूल्य-45 रूपए काले एवं ग्रे रंग के पिट्ठू बैग में रखा- 13 अदद राॅयल स्टैंड व्हिस्की प्रत्येक 375 मि.ली. एवं मूल्य-360 रूपए, 20 अदद 08 P.M व्हिस्की प्रत्येक 180 मि.ली. एवं मूल्य-130 रूपए,बरामद शराब की कुल मात्रा-23.475 मि.ली., अनुमानित कीमत-10,655 रूपया(दस हजार, छः सौ पचपन रुपए मात्र बरामद कर विधिवत जब्ती सूची बनाते हुए एक लिखित शिकायत पत्र के साथ जप्त लावारिस शराब को अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल थाना/ सोननगर को सुपुर्द किया गया l

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट