जन-विज्ञान आंदोलन के प्रणेता एम.पी. परमेश्वरन को दी गई श्रद्धांजलि, 20 अगस्त को वैज्ञानिक चेतना दिवस के रूप में मनाया


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।ज्ञान विज्ञान समिति, रोहतास द्वारा डेहरी प्रखंड के अर्जुन बिगहा गांव में जन विज्ञान आंदोलन के प्रणेता एम.पी. परमेश्वरन जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


सभा का संचालन ज्ञान विज्ञान समिति की साथी गायत्री कुमारी ने किया। उन्होंने सभी साथियों से 2 मिनट का मौन धारण करने का आग्रह किया। मौन के बाद सभी साथियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला तथा साक्षरता आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


मुख्य वक्ता के रूप में बेरकप पंचायत के पूर्व मुखिया एवं ज्ञान विज्ञान समिति, डेहरी के प्रखंड सचिव हरिशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि 20 अगस्त का दिन वैज्ञानिक चेतना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त 2013 को पुणे में अंधविश्वास विरोधी आंदोलन के महान नेता डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे जीवन भर अंधविश्वास के खिलाफ वैज्ञानिक जागरूकता का कार्य करते रहे।


इस अवसर पर ज्ञान विज्ञान समिति रोहतास के सचिव नरेंद्र सिंह, अंतिम गोस्वामी, उर्मिला देवी, जंग बहादुर जी, सुभाष जी, जीविका दीदी शीला देवी, आशा कार्यकर्ता सुषमा देवी और Mantra For Change की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रूपकी कुमारी सहित कई ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट