तलेन में आन बान शान से फहराया गया तिरंगा, विद्यालयों के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 15, 2026
- 80 views
तलेन । नगर तलेन में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विद्यालयों के बच्चों द्वारा नगर में घोष के साथ प्रभात फेरी निकाली गई । इस प्रभात फेरी का नगर में नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं द्वारा भारत माता की जय ,वंदेमातरम् जैसे नारों का उदघोष करते हुए चल रहे थे।प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंची । जहां पर पहले सामुहिक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गान हुआ। पुलिस जवानों द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया तथा नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा नारायण सिंह यादव द्वारा आन बान शान से तिरंगा फहराया गया तथा तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ।नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल यादव द्वारा किया गया ।इस मौके पार्षदगण , वरिष्ठजन, , पत्रकारगण,नगर परिषद कर्मचारी, नगर के सभी विद्यालयों के शिक्षकगण , विद्यार्थी मौजूद रहे। वही नगर के सभी विद्यालयों में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया।


रिपोर्टर