सीपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आजमगढ़। सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर समेत सीपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विभिन्न विद्यालयों में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जाफरपुर, मुबारकपुर, फरीहा आजमगढ़ तथा भिवंडी, महाराष्ट्र स्थित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नवाज अहमद खान ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान चेयरपर्सन मोहतरमा तरन्नुम खान, प्रधानाचार्या सुष्री रेखा सिंह, शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान गाया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति डांस और गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना प्रस्तुत की। बच्चों ने ‘सारे जहां से अच्छा’, ‘ये देश है वीर जवानों का’, ‘ना झुका है, ना झुकने देंगे’, ‘जय हो’, ‘घर कब आओगे’, ‘तेरा हिमालय आकाश छू ले’, ‘मां भारती की स्वर्णिम’ और ‘ऐ वतन, मेरे वतन’ सहित कई देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।इसके अलावा हिंदी भाषण, अंग्रेजी भाषण, ‘रोल मॉडल ऑफ फ्रीडम फाइटर्स’ तथा भरतनाट्यम की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में समां बांध दिया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सभी कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में ‘हमारे देश में हिंदू-मुसलमान साथ रहते हैं’ शीर्षक गजल प्रस्तुत की गई, जिसने आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं ने स्काउट गाइड के तहत मार्च पास्ट कर देशभक्ति और अनुशासन का परिचय दिया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट