बिक्रमगंज में 30 लाख की दिनदहाड़े लूट का खुलासा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 16, 2026
- 4 views
बिक्रमगंज में 30 लाख की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार, बिक्रमगंज में 26 जुलाई को आभूषण दुकान से करीब 30 लाख रुपये के गहनों की दिनदहाड़े हुई थी लूट, एस पी रौशन कुमार के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी आदर्श सिंह, ऋषिपाल और सोनू कुमार है शामिल,वहीं गोपालगंज निवासी राजू सिंह और पिंटू को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज होने के बाद राजू और पिंटू ने किसी पुराने मामले में सारण कोर्ट में किया था सरेंडर, रोहतास पुलिस ने दोनों को लिया था रिमांड, रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि यूपी निवासी दीपक सहनी ने इस लूट की बनाई थी पूरी योजना, वारदात से पहले एक बिक्रमगंज के स्थानीय व्यक्ति द्वारा रेकी किए जाने की भी बात आई है सामने, एसपी ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी होंगी जल्द गिरफ्तारी,लूटे गए आभूषणों की बरामदगी का भी किया जा रहा है प्रयास,


रिपोर्टर