आन बान शान से दिनारा में फहराया तिरंगा


रोहतास। प्रखंड क्षेत्र में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षौल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में आन बान शान के साथ तिरंगा ध्वज फहराया गया। जिसमें प्रखंड मुख्यालय दिनारा में प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, दिनारा थाना में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, नटवार थाना में थानाध्यक्ष रंजय कुमार,भानस ओपी में थानाध्यक्ष विजय बैठा, शिवपूजन शास्त्री समता महाविद्यालय दिनारा में प्राचार्य डॉ कमलाकांत सिंह, रामनरायण साहू सर्वोदय महाविद्यालय गंजभडसरा में प्राचार्य डॉ उमेश कुमार सिंह, मध्य विद्यालय भलुनीधाम में प्राध्यानाध्यापक रमेश कुमार,भगवान विमलानंद सरस्वती पुस्तकालय भवन भलुनीधाम में वरिष्ठ सदस्य लीलाधर सिंह, मध्य विद्यालय खलसापुर में प्राध्यानाध्यापक प्रेमलता कुमारी,10+2 जनता उच्च विद्यालय तेनुअज में प्रधानाध्यापक उपेन्द्र नारायण सिंह, मध्य विद्यालय तेनुअज में प्राध्यानाध्यापक देव प्रकाश पाण्डेय,स्वतंत्रता सेनानी शिवपूजन शास्त्री उच्च विद्यालय बलिया में प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार, ग्राम पंचायत भवन बलिया में मुखिया धर्मेंद्र कुमार, पैक्स गोदाम मुसवथ में पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। राजनैतिक कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया। सभी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट