रोहतास प्रभारी मंत्री ने झंडोत्तोलन कर झंडे की दी सलामी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 16, 2026
- 3 views
रोहतास। कृषि के क्षेत्र में धान का कटोरा कहे जाने वाला रोहतास जिला ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,साहित्यिक भौगोलिक तथा पर्यटन आदि की दृष्टि से अत्यंत सम्पन्न है। उक्त बातें बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह रोहतास के प्रभारीमंत्री अशोक चौधरी ने सासाराम के न्यू फजलगंज स्टेडियम में 80वाँ स्वतंत्रता-दिवस पर झंडोतोलन कर उपस्थित जन-समूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने 1942 के भारत छोड़ों आंदोलन में देश के वीर सपूतों तथा रोहतास जिले के शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत का ही प्रतिफल है कि हम सभी आज आज़ादी का जश्न मना रहे हैं। प्रभारीमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार रोहतास जिले में चल रही सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ जिला प्रशासन द्वारा लाभुकों तक पहुँचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। प्रभारीमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की अनेक उपलब्धियों की जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय,अपर समाहर्ता ललितभूषण प्रसाद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ0 नेहा कुमारी,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जफ़र हसन तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय सहित जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने शायर मतीन सासारामी ने किया।


रिपोर्टर