डालमियानगर में अखंड भारत संकल्प दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम, युवाओं से राष्ट्र सेवा का आह्वान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 16, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डालमियानगर स्थित कश्यप डिजिटल लाइब्रेरी में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत "श्री राम जय राम जय राम" महामंत्र और ॐ मंत्र के सामूहिक जप से हुई। इसके बाद राष्ट्र की एकता, अखंडता, देशभक्ति और समाज सेवा विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य सुनील पांडेय रहे। मुख्य वक्ता VHP केंद्रीय टोली सदस्य त्रिलोकी नाथ बागी ने कहा कि राष्ट्र सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से समाज सेवा और सामाजिक एकता की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि प्रांत सह मंत्री विकास कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक चंदन कुमार ने किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री यश उपाध्याय, डेहरी नगर संयोजक अमर सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष पयारेलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और कश्यप डिजिटल लाइब्रेरी के पाठक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन "जय श्री राम" और "वंदे मातरम्" के जयघोष के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर