इंद देवता को मनाने नगर से बाहर बनाया भोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 09, 2026
- 378 views
तलेन
नगर तलेन व आसपास क्षेत्र में हुई कम वर्षा के कारण किसानों के लिए चिंता का विषय बन हुआ है।उसी को लेकर नगर पटेल द्वारा नगर में घर बाहर भोजन बनाने का आह्वान किया गया था। उसी को लेकर नगर के लोगों द्वारा जंगल में, जाकर अपने- अपने खेत कुएं आदि पर जाकर भोजन बनाया गया। तथा इंद देवता को भोग लगाकर क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की। वही नगरवासियों द्वारा घर बाहर भोजन बनाकर की गई वर्षा कामनाएं के चलते नगर में रिमझीम वर्षा भी देखने को मिली।


रिपोर्टर