स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 06, 2026
- 120 views
राजगढ़ । स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में परेड की तैयारी, ध्वजारोहण कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्रों का वितरण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं तथा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता एवं समन्वय के साथ निर्वहन सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि समारोह की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित हों तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


रिपोर्टर