अंतरराज्यीय लड़की खरीद बिक्री गिरोह गिरोह पर शिकंजा


2.5लाख में बेची गई थी सासाराम की लड़की 


रोहतास।सासाराम पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को राजस्थान के झालावाड़ जिले के नानौर गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


गुमशुदगी के मामले की जांच में हुआ बड़ा खुलासा


पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सासाराम नगर थाना कांड संख्या 256/26 दिनांक 07 अप्रैल 2026 को गुमशुदगी के संबंध में दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीड़िता की बरामदगी के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।


जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह ने पीड़िता को ₹2.50 लाख में राजस्थान में बेच दिया था। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के नानौर गांव में छापेमारी कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।


दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है

1 तूफान सिंह (28 वर्ष), पिता– मदन सिंह

2 पिंटू राठौर (25 वर्ष), पिता– बालचंद राठौर


दोनों आरोपी राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नानौर गांव के निवासी बताए गए हैं। अन्य आरोपियों की पहचान, छापेमारी जारी है । पुलिस ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


इनकी रही अहम भूमिका


इस कार्रवाई में सासाराम नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजकेश्वर सिंह मिश्रा, महिला सिपाही शोभा कुमारी (1378) तथा डीआईयू टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट