थाना प्रशासन द्वारा नशा के खिलाफ विशेष अभियान, शराब पीने के जूर्म में 10 गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 26, 2026
- 21 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)------ स्थानीय पुलिस ने नशा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मंजू मुशहर पिता– बसंतू मुशहर, किशोर मुशहर पिता– बसंतू मुशहर, चंदन कुमार पिता– इंदल बिंद, अमन कुमार पिता– अनंत कुमार सेठ, बबलू यादव पिता– जगदीश सिंह, बिक्की कुमार पिता– श्रीराम नगीना, विपुल यादव (।पिता– शंभू यादव, शिवम कुमार पिता– संजय सोनी, प्रीतम कुमार पिता– कमलेश रजक तथा अक्षय कुमार पिता– सुभाष पासवान शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। दुर्गावती थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा तथा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


रिपोर्टर