लगभग दस लाख की सोने चांदी की जेवरात की लूट मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 26, 2026
- 10 views
रोहतास--+ जिले के बिक्रमगंज में तेन्दुनी चौक के निकट हीरा आभूषण भंडार में हुई लूट। दो बाइक पर सवार कुल चार की संख्या में आये थे लूटेरे। लूट की घटना को अंजाम देकर आराम से आरा रोड की ओर निकल गये लूटेरे। आभूषण भंडार के स्वामी प्रदीप कुमार के अनुसार लूटेरे मास्क और हेलमेट पहने हुए थे और हथियार से लैस थे। लगभग दस लाख रूपये के गहने लूटे जाने की ख़बर है। पुलिस अज्ञात लूटेरों को ज्ञात करने तथा उन्हें धर-दबोचने के प्रयास में जुटी हुई है।


रिपोर्टर