जमीन विवाद में बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लोगों का शांतिभंग में चालान

बरसठी, जौनपुर। जमीन संबंधी विवाद को लेकर संभावित तनाव एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बरसठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम घनापुर के 24 लोगों को हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम घनापुर में जमीन संबंधी विवाद के चलते उत्पन्न तनाव की स्थिति को देखते हुए कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 24 व्यक्तियों को हिरासत में लिया और बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत चालान कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। चालान किए गए सभी व्यक्ति ग्राम घनापुर, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के निवासी हैं। इनमें शोला शेख, नन्हेलाल, अकरम, अताउल्ला, मो. ईद्दू, शौकल अली, महमूद अली, बेदी आलम, मो. रूस्तम, मो. आजाद, छेदी, अनीष अहमद, रोजन अली, नासिर अली, फूलचंद, मुख्तार, शमीम, मकसूद आलम, सलामत, बरकत अली, रफीक, मो. शेबू, सेराज अहमद तथा सलमान शामिल हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के साथ हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र पासवान, कांस्टेबल सुशील यादव, आरक्षी अभय यादव, आरक्षी बालकृष्ण तिवारी तथा महिला आरक्षी किरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरसठी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आगे भी इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट