कुव्यवस्था के बीच चकनहा पंचायत भवन में सुनी गई 'मन की बात', 20 मिनट देरी से शुरू हुआ प्रसारण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 26, 2026
- 7 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी(रोहतास)--- इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहा पंचायत भवन में रविवार को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। निर्धारित समय 11:00 बजे के बजाय कार्यक्रम 11:20 बजे शुरू हो सका।
डेहरी ब्लॉक से नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार उपस्थित थे। प्रसारण में देरी और ध्वनि व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में नाराजगी थी।
इस पर बड़ीहां गांव के पंच व 20 सूत्री सदस्य आनंद कुमार पांडे ने डेहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर तुरंत LED व्यवस्था की मांग की। आनन-फानन में पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर को लगाया गया, लेकिन तब तक काफी समय बीत चुका था। देरी के कारण ग्रामीण सिर्फ 10 मिनट ही 'मन की बात' सुन सके।
श्री पांडे ने नोडल पदाधिकारी से भी आग्रह किया कि भविष्य में समय पर और समुचित व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को कार्यक्रम सुनने में दिक्कत न हो।
इस अवसर पर सरपंच मालती देवी, मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू यादव, पंचायत रोजगार सेवक सुरेंद्र पाल, इंदिरा आवास सहायक रवि लाल, कचहरी सचिव शाहबाज आलम, किसान सलाहकार रवि कुमार, विकास मित्र सिकंदर राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक मंटू कुमार, आशा कार्यकर्ता निर्मला चतुर्वेदी, प्रभावती देवी, सुषमा देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।


रिपोर्टर