विश्व हेड एंड नेक कैंसर दिवस पर आईएमए गया में निःशुल्क जांच शिविर, 52 मरीजों की हुई जांच
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 26, 2026
- 20 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी----- भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) मुख्यालय, नई दिल्ली के आह्वान पर विश्व सिर एवं गला (हेड एंड नेक) कैंसर दिवस–2026 के अवसर पर रविवार को आईएमए भवन, गया में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया, जिसमें कुल 52 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सिर एवं गला कैंसर से संबंधित जांच कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया।
शिविर में भारतीय चिकित्सा संघ गया जी के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह,सचिव डॉ. विमलेंदु विमल, डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. आर.पी. ठाकुर, डॉ. उमेश वर्मा, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. प्रांशु कुमार, डॉ. रामाधार तिवारी, डॉ. शिव बचन सिंह, डॉ. एल.एम. सिंह, डॉ. यू.एस. अरुण (दंत शल्य चिकित्सक), डॉ. करुणेश कुमार, डॉ. हर्षवर्धन तथा डॉ. राजीव कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
आईएमए के चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि यदि मुंह, जीभ, गले या गर्दन में कोई असामान्य गांठ, घाव या लगातार दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच कराएं। समय पर पहचान और उपचार से सिर एवं गला कैंसर पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।


रिपोर्टर