प्रकाश मुथा के बेटे अविनाश मुथा एक्सीडेंट मामले में गिरफ्तार
- एबी न्यूज, डेस्क संवाददाता
- Jul 13, 2026
- 7 views
कल्याण। कल्याण के प्रसिद्ध ज्वैलर्स, बिल्डर्स एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े प्रकाश मुथा के बेटे अविनाश मुथा को सड़क दुर्घटना के एक मामले में उल्हासनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल उनकी कार (एमएच 05 ईजे 4041) भी जब्त कर ली है। हादसे में स्कूटी सवार 51 वर्षीय देवेंद्रसिंह राजपूत की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार, 13 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे बिर्ला गेट स्थित कमल लॉज के सामने हुई। म्हारल गांव, कल्याण निवासी देवेंद्रसिंह राजपूत अपने बेटे संजय राजपूत की स्कूटी (एमएच 05 डीएल 6085) से म्हारल से शहाड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अविनाश मुथा अपनी कार से वहां पहुंचे और उनकी कार की टक्कर स्कूटी से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देवेंद्रसिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही उल्हासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा करने के साथ दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने अविनाश मुथा को गिरफ्तार कर लिया मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।


रिपोर्टर