डालमियानगर स्टेट बैंक परिसर में पेंशनर समाज की बैठक संपन्न


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैया मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को डालमियानगर स्टेट बैंक परिसर में पेंशनर समाज की आवश्यक बैठक हुई। 


बैठक को संबोधित करते हुए स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, प्रबंधक ने कहा कि बैंक पेंशनरों की हर संभव मदद करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पेंशनरों को बैंक से रियायती दर पर लोन की सुविधा भी दी जाएगी। 


इस अवसर पर पेंशनर समाज के 25-30 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और बैंक से मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट