नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बाल अपचारी गिरफ्तार

रामपुर, जौनपुर। थाना रामपुर पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के आरोप में एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने थाना रामपुर पर दर्ज मु.अ.सं. 116/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक बाल अपचारी को सोमवार को सुबह करीब 9:15 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बाल अपचारी ग्राम औरा रोलारपुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर का निवासी है। उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी जमालापुर उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा तथा हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट